Saturday, 23 June 2018

शहर दिल्ली सवारी मेट्रो



आते जाते अनजान लोग,
लोगो के चेहरों पर कहानी हैं ढेरो,
एक साथ जहां मिलेगी इतनी कहानी
वो रस्ता है मेट्रो,
मेरे शहर का नाम दिल्ली और मेरी सवारी हैं मेट्रो

सीट पर बैठे बैठे,
या मेट्रो की दीवारों से अड़ के,
लोगो के चेहरों पर किस्से पड़े हैं ढेरो,
जनाब के जॉब का हैं इंटरव्यू पहला,
हाथो में हैं पसीना और चेहरे पर हैं शिकंज ढेरो,

मेहबूबा से हैं मिलना,
तो हाथो में हैं तोहफ़ा,
और बालों पर उंगलियों को फेरो,
कानो में लीड,म्यूज़िक हैं ऑफ
बगल वाला क्या करता बाते उधर भी ज़रा कान देलो,

उस बूढ़ी महिला का ऐसक्लेटर का डर,
लिफ़्ट में जाओ तो कुछ बुजुर्गो का दिखता अकड़,
ज्ञान के बाहने कहना बेटा तू अभी है जवान
चल - चल बाहर निकल,

मेट्रो की सीढ़ियों पर,
आजकल भिखारी पर ही नहीं,
प्रेमी जोड़ियों पर भी चली जाती हैं नज़र,
मेट्रो सीट पर बैठो तो साला यहां भी एक आशिक फ़ोन पर ले रहा अपनी बाबू की खबर,

इस मेट्रो लाइफ में,
मेट्रो स्टेशन पर ही हुई पुरानी दोस्तो से आज मुलाकात हैं,
कुछ ने आज भी नज़रे बचाई,
और कुछ ने गले लगा पूछा और भाई क्या बात है?

एक सीट की कीमत तुम क्या जानो
सीट के लिए तो बेटा यहां खून भी बहा है भतेरो,
यहां दिखता है प्यार भी और होती है मस्त तकरार भी
इस शहर का नाम हैं दिल्ली
और इस गाड़ी का नाम है मेट्रो

       __✍️शुभम शाह

Sunday, 17 June 2018

ज़िन्दगी ये तुझे हुआ क्या हैं?


ज़िन्दगी ये तुझे हुआ क्या हैं?
तू क्यों नहीं मुझे संभाल रही अब?
क्यों रास्ता नहीं दिखा रही अब?
ज़रूरत हैं तेरी तो फिर क्यों नहीं मेरे सर को सेहेला रही अब?

ज़िन्दगी ये तुझे हुआ क्या हैं?
माना कि बहुत बार तुझे सुना नहीं मैंने,
जिस चीज़ की तूने मनाही करी,उसे ही कई बार करा हैं मैंने,
सुननी जब तेरी थी..
जीना जब तेरे को था..
सुना किसी और को हैं मैंने, हाँ आज माना हैं मैने।

अच्छा ज़िन्दगी... इतनी नाराज़गी ?
तू तो मेरी ही थी ना...?
फ़िर आज आखिर ऐसा हुआ क्या हैं?
क्या कभी मैंने अपनी तनहाईयों में तुझसे बाते नहीं करी?
क्या कभी अपनी दिल की बात तुझसे नहीं करी?

ज़िन्दगी आज ऐसे मज़ाक क्यों कर रही हैं?
आखिर तुझे हुआ क्या हैं?
याद कर...
कभी जब घर की बालकनी में अकेला था,
तब तुझे ही तो हमदम बनाया था।

याद कर..
रात जब दिल उदास था
तब उस तकिए को ज़िन्दगी तुझे ही समझ
तो उसे सीने से लगाया था,
उसी रात तो आंखे छुपा कर
मैंने अपने उस तकिए को भी नम बनाया था,

ज़िन्दगी कुछ तो पुराने लम्हों को याद कर,
कुछ तो मेरे और अपने उन अश्कों को याद कर,
अश्कों में छुपे उन दर्द को याद कर,
ज़िन्दगी प्लीज़ मुझे गले लगा, गले लगा के फिर से आज बात कर,

ज़िन्दगी आखिर तुझे ये हुआ क्या हैं?
                __✍️शुभम शाह

     


Friday, 25 May 2018

बाकी हैं


ज़िन्दगी... बस इतना सा दर्द क्यूं?
दर्द से रिश्ता बस इतना सा क्यूं ?
सितम का सिलसिला इतना कम क्यूं ?
अभी तेरा मुझको और गिराना बाकी हैं।

अभी ठोकरों की गिनती में इज़ाफ़ा बाकी हैं,
अभी रुसवाई का आलम शुरू होना बाकी हैं,
अभी गिरकर संभालना और संभल के गिरना बाकी हैं,
ज़िन्दगी अभी तेरा मुझको सताना और बाकी हैं।

तेरा मुझको अभी इस्तेमाल करना और बाकी हैं,
मुझको इस्तेमाल कर मुझको रुलाना अभी बाकी हैं,
रुला कर अन्दर से तोड़ना तेरा अभी बाकी हैं,
ज़िन्दगी मेरी रूह को मार डालना तेरा अभी  बाकी हैं।

तोड़  मेरा हौसला, उस हौसले को दोबारा जगाना अभी ...मेरा बाकी हैं,
गिरा के फिर देखले, गिर दोबारा उठना और उठ कर दोबारा तेरे इम्तिहान में उतरना अभी... मेरा बाकी हैं,
किस्मत जो तू बनाना ही भूल गया, उसी किस्मत को खुद बनाना अभी...मेरा बाकी हैं,
रूठले जितना तुझे रूठना है, तुझे मना के रहूंगा,
मनाया तो हैं पर शायद तुझको थोड़ा और मनाना... अभी मेरा बाकी हैं।
                   
                           __✍️शुुुभम शाह
 

Thursday, 24 May 2018

याद हैं ना वो हसीन बारह साल


देख कर मोहल्ले में कुछ बस्ते
जागी दिल में एक ख्वाइश है,
उस पुराने वक़्त के उन हसीन बारह साल को आज इस पन्ने पर उतारू,
दिल की आज बस यहीं फरमाइश हैं।

स्कूल रोज़ जब जाना था,
स्कूल ना जाने का निकलता रोज़ एक बहाना था,
रोज़ निकलती आंखो से गंगा धारा,
और बेहेता था रोज़ वो छोटा सा नाक बेचारा।

देखते ही देखते वो ज़िन्दगी का एक हिस्सा हो गया,
और हिस्से में आए
कुछ होम works,
कुछ क्लास works,
कुछ क्लास टेस्ट्स,
और ढेर सारे एग्जाम्स का वो आलम शुरू हो गया।

कुछ अच्छा हुआ तो बस ये...
की मिल गए थे कुछ दोस्त अपने से,
मिली कुछ सहेलियां भी,
सीखी कट्टा अब्बा की बाते,
आज याद कर इन्हीं प्यारी सी बातों को
हो जाता हैं दिल खुशहाल
याद हैं ना.. वो हसीन बारह साल

कैमलिन का पेंसिल बॉक्स, और गले में निस्सान की बोतल पहन...
हुए हम खूब होशियार थे,
होशियारी केसे?
पोशम पा भई पोशम पा कहकर पता लगा लेते की आखिर लाल किले में हुआ था क्या?
और राजा मंत्री चोर सिपाही खेल पूरी प्रजा को था जीत लिया।

वो मैथ्स की टीचर की मार,
वो हिंदी की टीचर का प्यार,
एक टीचर से तो हो गया था प्यार...
वो मैं नहीं मेरा बगल वाला दोस्त था यार।

बेंच को कभी तबला,
तो बनाया कभी रुमाल को तकिया,
और जब बनना हो हीरो तो उसी रुमाल को बना बंदूक चलाई थी गोलियां।

चलाई तो पेन की सियाही भी थी,
पर हुई उससे ज़्यादातर शरारत ही थी,
पेन से याद आया...
याद हैं पेंसिल से पेन पर अचानक से यू चले जाना
और जाते ही नोटबुक्स का हुआ था क्या हाल
याद है न.. वो हसीन बारह साल

रिप्रोडक्शन चैप्टर का है वो हमें हसीं दिलाना,
वो पनिष्मेंट मिलने पर भी मज़े को ढूंढ लाना,
हर परमिशन के लिए अलग सा एक्शन लगाना,
और क्लास में बैठ रबर बैंड पर पेपर लगाना,
ये खींच के किसी दे लगाना,
और पकड़े जाने पर स्केल पड़ने से हाथो का हो जाता था बुरा हाल
याद हैं ना.. वो 10th क्लास वाला साल

क्लास में गर किसी को लग जाती प्यास,
साले दोस्तो के मन में नजाने क्यों जाग जाती आस,
देंगे इसको अपनी बोतल और भर कर ये लाएगा अपने पास।
क्लास से निकल पानी भरने को जाना,
और लगे हाथ पूरे स्कूल का चक्कर भी लगाना।
घूमते घूमते उस लड़की का मिल जाना,
और उसे देखते ही एक दम हीरो माफ़िक कर लेना अपने बाल,
याद हैं न...वो इश्किया सा साल।

आज भी उन पुराने दोस्तों की बातो को याद कर लेता हूंँ
जब अपने घर के स्टोर रूम में पड़े उन पूरानी notebooks को देख लेता हूंँ,
स्कूल की वो नोटबुक्स,
नोटबुक्स के पीछे डूडल्स,
डूडल्स में छुपा था प्यार ,
प्यार  पहले क्रश से,
प्यार उस स्कूल की दीवारों से,
प्यार उस स्कूल की दीवार पर टंगी घंटी से भी,
घंटी बजते ही मिलती उस खुशी से
उस खुशी की आज याद कर हुआ ये दिल हैं खुशहाल,
याद हैं न.. वो हसीन बारह साल

वो खेलना छुप छुप के ज़ीरो कट्टे का खेल
खेल एक नहीं ,खेल थे अनेक
जिसमे Pokemon भी था एक,
वो पेन फाइट का झगड़ा,
स्कूल के बाहर मिल वाला लफड़ा।

भाई की बंदी न होते हुए उसके क्रश के नाम पर उसे भाभी भाभी कहकर चिढ़ाया हैं,
डरता क्यों हैं? आज बोल ही दे.. मैं हूँ पीछे खड़ा कहकर खुद को नौ दो ग्यारह भी करवाया हैं,
उसके क्रश के सामने उसे धक्का दे..खुद को वह। सेभी भगवया हैं,
इन सालो में मैंने भी कमाये हैं कुछ साल,
याद हैं मुझको...वो हसीन पलो भरे साल।

जानता हूंँ कि पीछे छूट चुका हैं सब,
मिलना हो पाता हैं कम और बाय चांस मेट्रो में ही मिलना हो पाता हैं अब,
मिला वो स्कूल का पहला क्रश भी हैं
जिसे शायद मेरी शक्ल भी नहीं है याद अब,
मिली वो टीचर भी हैं ..जिन्हें दोस्त जानते उनके नाम से कम और हमारे दिए हुए नाम से जाने जाते हैं सब।

आज भी जब अपने पुरानी स्कूल की डायरी को देखता हूंँ,
डायरी के उन शुरुआती पन्नों को देख स्कूल की सुबह की असेम्बली याद आ जाती हैं,
असेम्बली में बोली जाने वाली pledge की याद आती हैं,
पी. टी वाले दिन पी. टी शूज़ को चालक से रंग, असेम्बली की लाइन से निकलने से बच जाने वाले दिनों की आज भी याद आ जाती हैं,
वो असेम्बली वाले दिन थे बड़े ही कमाल,
याद हैं न.. वो ड्यूटी वाले बारह साल।
याद हैं न... वो हसीन बारह साल।।

(स्कूलों में से एक स्कूल ऐसा भी था मिला
जो स्कूलों में  सबसे प्यारा था लगा,
स्कूल था भले ही वो आठवीं क्लास तक वाला,
पर उसी स्कूल ने मेरा और मैने उस स्कूल का था दिल जीत डाला।
आज भी जब शाम जाता उस स्कूल की गली,
तो झांक लेता हूं उस स्कूल की तरफ क्युकि वो आज भी अपना सा लगता हैं,
बस गर कुछ बदला हैं तो उसका बस नाम और कुछ दीवारें,
पर यादे नहीं ,
आज भी वहीं मछलियों वाला एक्वेरियम  वैसा हीं सजा हैं, जैसा सालो पहला सजा था।
ठीक उसी तरह जैसा उसका असली नाम था, आज भी मेरे दिल के प्यारे से कोने में हैं सजा,
वो मेरा अपना स्कूल हैं, जो मेरे दिल में हैं बसा।)

                                     _✍️शुभम शाह
                     

Wednesday, 16 May 2018

कुछ बात एक बिहारी के साथ




गर्व होता है ना जब आपको कोई आपकी राष्ट्रीयता से आपके स्टेट से जानता है,
छाती चौड़ी हो जाती हैं ना?
चलो कुछ बताता हूं,
मैं एक बिहारी हूं और मुझे इस बात का गर्व बचपन से था,
पर मैं बिहारी इसलिए नहीं क्यूकी मैं कंधे पर गमछा रखता हूं, या फ़िर कोई गंवार और अनपढ़ हूं,
मैं बिहारी इसलिए हूं because I was born in bihar.

मेरा कोई पूरा बचपन तो बिहार में नहीं बीता पर जितना भी बीता सब प्यारा सा बीता,
पटना की फेमस पोल्का आइसक्रीम,
वो एम आर एफ का लेदर का बल्ला,
और वो प्लास्टिक की गेंद,
सब अच्छा सा लगता था, और अब भी अच्छा लगता हैं

2006 शायद यही वो पहला साल था, जब दिल्ली जैसे शहर में पता चलने लगा कि एक बिहारी होना लगता क्या हैं,
दोस्त मुझे मेरे नाम से कम और बिहारी बुलाने लगे,
समझ ही नहीं आता था, कि आख़िर ये बिहारी बोल के हस्ते क्यों है?
कुछ वक़्त बाद पता चल चुका था कि बड़े शहर में बिहारी एक पहचान नहीं यह तो एक गाली होती है यार,
जान कर दिल बोहत उदास हो गया था यार
ख़ैर कोई बात नहीं!

स्कूल बदला दोस्त बदले ,बड़े हुए तो और बाते पता चली,
चलो वो भी सुनता हूं!
यहां बिहारी की पहचान ज़्यादातर लोग कैसे करते है
चलो ये बताता हूं..
अगर तुम स्टाइलिश कपड़े नहीं पहनते तो तुम हो बिहारी
अगर तुम हॉलीवुड को पसंद नहीं करते तो तुम हो बिहारी
अगर कोई मज़दूर हैं तो वो तो शत प्रतिशत हैं ही बिहारी

जब किसी को पता चलता तो वो मुझसे कुछ इस तरह कहता...
तू बिहारी है? देख कर तो नहीं लगता...
एक बार ऐसे ही किसी दोस्त से एक रेप केस के बारे में डिस्कस कर रहा था..
जानते हो उसने कहा क्या?..
ये जितने बिहारी होते है ना ये काम उन्हीं के होते है, इस बार मेरा खून खौल गया था और उस पर मेरा हाथ उठ गया था।
भले ही उसने sorry बोला पर वो समझकर भी नासमझ ही रह गया था

क्या करू?..
लोग क्या सच में भूले हुए हैं क्या?
 कि..कभी भगवान् बुद्ध ने लिया था जन्म
उस भूमि का नाम बिहार हैं,
गंगा की धार का नाम बिहार हैं,

सम्राट अशोक का चिन्ह ,जो बढ़ाता देश का मान हैं,
वो चिन्ह था जहां बना,उस देश का नाम बिहार है,
जब दुनिया अज्ञानता के अन्धकार में थी
तब नालंदा के ही ज्ञान से तो रोशन हुआ पूरा भारत संसार हैं,
जहां गौतम को बुद्धा की उपाधि और महावीर को मिला अपना निर्वाण है ,
उसी राज्य का नाम तो आज बिहार हैं,

चन्द्रगुप्त जिसने भारत को अखंड था बनाया,
समुद्रगुप्त का शाशन काल भारत का स्वर्णकाल हैं कहलाया,
जिसने चन्द्रगुप्त को विक्रमादित्य बनाया
उस माटी का नाम बिहार है,
गुरु गोबिंद सिंह जैसे वीर जहां जन्मे
उन दसवें गुरु का जन्मस्थल बिहार हैं,

हाँ माना कि आज बिहार की स्तिथि अच्छी नहीं,
क्या करे सत्ता की बागडोर ही ऐसे हाथो में हैं।
पर क्या इसके जिम्मेदार  सच में सभी बिहारी है?
एजुकेशन के कई मज़ाक किस्से जिन्हें लाइव न्यूज टी.वी पर शौक से  दिखाया गया
क्यों आजतक वो तमाम बने आई. ए. एस और आई. पी.स बने सबसे ज़्यादा आबादी को जो बिहार से ही बने उन्हें क्यों नहीं गिनाया गया?
हाँ आपको घूूस देकर बनी topper रूबी याद हैं
पर जो बनी असली TOPPER उस कीर्ति की शक्ल भी याद हैं?

बस बुराईयां ही है हम में?
क्या कोई अच्छाई नहीं?
गर शक्ल अच्छी नहीं है तो इसलिए हर बुरी चीज की तुलना  क्या आप हमसे ही करेंगे?
और शक्ल अच्छी मिली तो सुशांत सिंह राजपूत जो खुद बिहार से है उन्हें ही क्या दिल में बिठाएंगे ?
कौन सा अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड है जिससे बिहार की प्रतिभा को नहीं नवाजा ?
पदमश्री, पद्मभूषण, भारत रत्न, दादा साहेब फाल्के सभी तो हैं कमाया
फ़िर भी आज तक बिहार से बाहर बिहार इज्जत क्यों नहीं है कमा पाया?????
आख़िर क्यों?
ख़ैर कोई बात नहीं!

कौन सा ऐसा क्षेत्र है? जहां बिहारी नहीं पहुंच पाया?
इतिहास के युद्ध में बिहार हैं
आज की फौज में बिहार है
गीत संगीत में पदमश्री कमाने वाली शारदा सिन्हा बिहार हैं
शहनाई का बादशाह बिस्मिल्ला खान बिहार ही तो हैं
भारत का प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, एक बिहारी तो था
कलम से क्रांति लाने वाला दिनकर भी बिहार था ,
और
आप तब भी कहते हैं कि बिहारी कुछ नहीं कर सकते
अरे आपको क्या पता ?
जब हर साल दरभंगा,गोपालगंज, सहरसा इतियादी जैसे क्षेत्र बाढ़ में डूब जाते है
और हर साल दोबारा खड़े हों जाते है
तो  इस बीच के अंतराल में उनके
उस जज़्बे, उस हौसले उस संघर्ष के बारे में
अरे आपको क्या पता?
ख़ैर कोई बात नहीं
आप तब भी नहीं समझेंगे।

अच्छा कभी किसी ने आपकी बोली या आपकी टूटी फूटी  अंग्रेजी का मज़ाक बनाया है?
जानते हो ना कैसा लगता हैं?
ठीक वैसा ही लगता है जब बिहार से आया कोई अपने को मैं नहीं हम कहता है, और  हम का मज़ाक बनने में कुछ क्षण लगता है।
अरे उसकी बोली का मज़ाक बना कर कितने देर के लिए हस लोगे?
कभी सोचा उसे कैसा लगा होगा? अपने आप को भीड़ में अकेला पाकर ..क्या इसमें उसी की गलती है?
अरे वो बिहारी अपने पहनावे से नहीं अपने दिल से हैं
वो बिहारी अपने पहनावे से नहीं अपने दिल से हैं ,
वो बिहारी इसलिए हैं क्योंकि उसके दिल में बिहार है,
हांँ मैं बिहारी हूँ, हांँ मेरे दिल में बिहार है
मैं बिहारी इसलिए हूंँ क्योंकि मेरा जन्म बिहार में हुआ है
इसलिए हांँ मैं बिहारी हूंँ , और मुझे इसके लिए गर्व हैं।
इन सबसे बड़ी बात भी हैं एक
कि मैं एक भारतीय हूंँ।

                         __✍️शुभम शाह

Tuesday, 15 May 2018

चलो इश्क़ आज तुझको बदनाम करते हैं





चल इश्क़ आज तुझको याद करते है,
सुन इश्क़...
इश्क़ कैसे करते चल आज तुझको ये बतलाते हैं,
चलो आज इश्क़ की बातें करते हैं,
चलो.. इश्क़ आज तुझको बदनाम करते हैं...

कहानी ये मेरी नहीं, कहानी ये हर मुकम्मल मोहब्बत की अधूरी दास्तां की हैं,
कहानी ये हर उस hopeless आशिक़ की बतलानी हैं,
कहानी ये उस आशावादी बंदे की भी हैं, जिसने इश्क़ में अब तक ना हार मानी हैं,
चलो आज उस आशिक़ की भी बात करते है..
चलो...इश्क़ आज तुझको थोड़ा सा बदनाम करते हैं।

जो लिया नाम उसका तो होगी यूहीं बदनाम वो
‌उस सोनी सी लड़की  को आज इन अल्फ़ाज़ो में कहीं गुमनाम करते हैं,
जिसे देख मैं बेकरार हुआ था, आज उन मदहोश आंँखो को फ़िर अपने नाम करते हैं,
चलो आज उस लड़की की भी बात करते हैं
चलो...इश्क़ आज तुझको फ़िर से याद करते हैं।

काटी किसी ने नस हैं, तो भेजे किसी ने ख़त हैं,
पिए किसी ने जाम हैं, तो कोई पी रहा मोहब्बत के, शर्बत हैं,
किसी के हाथो में उसका हाथ हैं,
तो किसी ज़ुबा पर बस उसकी सिर्फ आज बात हैं,
चलो आज उन्हीं बातों की बात करते हैं,
चलो...इश्क़ आज तुझको कुछ ज़्यादा ही बदनाम करते हैं।

मेरा मन हैं कि मैं तुझको एक ख़त लिखु,
उन सभी पुराने कारवां में जो तू हर रात रेडियो पर सुनती हैं,
और उन्हें सुन...
और उन्हें सुन बंद आंँखो से जो तुझे खयाल आते हैं उनमें सिर्फ़ मै दिखु,
चलो आज उन्हीं ख़यालो की बात करते हैं
चलो... इश्क़ आज तुझको बदनाम करते हैं..

                               __✍️शुभम शाह

Saturday, 12 May 2018

मांँ शुक्रिया!

मांँ



माँ,बा,मासा,अम्मा,मम्मी
या कह लो उर्दू में उसे अम्मी
कहने का बस लेहेज़ा बदलेगा,
दिल में बसे इस एक शब्द के लिए जज़बात नहीं,

जिसने मुझे इस जहां में है लाया,
आज उसके कुछ अक्स कलम से इस पन्ने पर उतारू
ना जाने ये खयाल आज कैसे हैं मन में आया,

सोचता हूंँ वो भी क्या मस्त लम्हा हुआ होगा
जब माँ की आंँखे नम हुई होगी,
शायद ये पहली और आखिरी मर्तबा हुआ होगा
जन्म देने के ठीक बाद मुझको रोता देख खुद दिल से खूब खुश हुई होगी,

सच ही तो कहते है सब,  की मांँ त्याग की मूरत होती है
अपने बच्चे के लिए खुद के लिए कभी बुने अरमान खोती है,
और फिर अपने बच्चो के सपनों में ही खुद के सपने वो संजोती है
उस नन्ही सी जान को कोई दिक्कत ना हो इसलिए बहुत बार
उसे सूखे पर सुला के बिना उफ्फ किए और खुद वो गीले पर सोती है,

जब जब बचपन में रात को नींद ना आए या लगता था भूतो डर
तब तब मांँ ने हैं मुझको सुलाया अपनी गोद में रख कर मेरा सर,
आज भी जब दुनिया की भागा दौड़ी में, ज़िन्दगी के वो तमाम तनाव जब बहुत ज़्यादा सताने लगती हैं,
तब भी तो उन सभी दुख दर्द को छू मंतर करने के लिए वो मांँ की गोद आज भी प्यारी लगती हैं,

और सच कहता हूंँ सुकून बड़ा मिलता हैं...

ये सब जानता हूंँ फिर भी ना जाने क्यों ये गलती मुझसे हो जाती हैं
गर कभी मांँ गलती से कोई गलती कर देती हैं ना जाने क्यूं ये मेरी भद्दी सी आवाज़ ऊंची हो जाती हैं,
तब ना जाने कुछ पलो के बाद कयू इस दिल को दुनिया की गई सबसे बड़ी गलती दिखने लगा जाती हैं
हा ये अलग बात है कि मुझे गलती का एहसास होने के बाद sorry  बोल देता हूंँ और मांँ मान भी जाती हैं,

लेकिन एक सवाल उठ जाता हैं उस वक़्त मेरे मन में
क्या जिस मां ने इतना कुछ मेरे लिए किया,
क्या मैने उसे कभी इस दी हुई ज़िन्दगी का, क्यों आज तक शुक्रिया अदा नहीं किया?

हा मानता हूं जब मेरा या मेरे भाई का मन  कोई नए किस्म का पकवान खाने का मन किया,
तब तब तूने Youtube से वीडीयो देख उसे सीख कुछ अपने अंदाज़ से हमारे लिए बनाया , और बकायदा उस मेहनत के लिए हमने Thank you भी कहा।
पर क्यों आज तक हमारे सारे ख्वाहिशों को पापा से छुपा कर पूरा करने पर क्यूं उस मांँ का हमने शुक्रिया अदा नहीं किया?

रोज़ शाम की वो पॉकेट मनी, रोज़ शाम के वो मौसमी का जूस,
कभी जो बनाई वो गर्मी में तूने कुल्फ़ि की कटोरी,
जब गर्मियों की छुट्टियों का काम ना हो पाता, तो कर उसे पूरा तू  तेरा मुझको कर देना खुश,
और जब नींद ना आती थी तो मांँ आज भी याद हैं तेरी वो सुनाई लोरी,

मांँ इन सबके लिए कैसे शुक्रिया तेरा अदा करू
सामझ नहीं ये मुझको आ रहा
शायद इसलिए आज तुझको इस पन्ने पर अपनी कलम
से उतारने की कोशिश में हूँ लग रहा..
यही हैं मेरी तरफ़ से मांँ तुझको  शुक्रिया...

पर खत्म नहीं ये हुई कविता

[आगे जो लिखने हूंँ जा रहा वो मेरे दोस्त आप सबके लिए है
गर मेरे दोस्त तुमसे तुम्हारी मांँ (या पापा भी) आज की दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चलना चाहते है,

गर वो तुमसे आज कल के स्मार्ट फोंस तुमसे के बारे में तुमसे  सीखना चाहते हैं,
तो जरूर सिखाना..
क्यूंकी, मेरे दोस्तो याद रखना ये वही मांँ हैं जिसने तुम्हें चम्मच कैसे पकड़ते है ये था सिखाया और था ये बताया  कि कैसे जीनी हैं ज़िन्दगी,
तुम सिखा कर देखना... जब तुमसे वो काम सीख कर खुद वो करते है तब उनके चेहरे पर जो एक प्यारी सी मुस्कुराहट आयेगी ना,
उस पल बस तुम यहीं कहोगे दिल में की तुझसे बस और क्या चाहिए ज़िंदगी! ]

मैं जानता हूंँ और जानते तुम भी हो कि मांँ का तुम शुक्रिया तुम पूरी ज़िन्दगी भी बिता लोना तो भी अदा नहीं कर सकते ,
और ये कविता भी बस शुक्रिया अदा करने की बस एक कोशिश थी
सिर्फ़ एक नाकाम कोशिश..
                              __✍️शुभम शाह